घर लौटने के लिए मांगे 10-10 हजार रुपये! चेन्नई में फंसी युवतियां, वीडियो में बयां किया दर्

Share This News

Last Updated:June 22, 2026, 15:04 IST

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ की तीन युवतियों ने चेन्नई से वीडियो जारी कर मदद मांगी है. युवतियों का आरोप है कि उन्हें नौकरी के नाम पर ले जाकर वापस आने के लिए 10-10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं. इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने संज्ञान लेकर पुलिस जांच कर युवतियों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रही है.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद ही चिंता में डालने वाला मामला सामने आया है. बता दें, सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियों ने कथित तौर पर चेन्नई से वीडियो जारी कर मदद मांगी है. युवतियों का आरोप है कि उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर पहले ट्रेनिंग दी गई और बाद में काम के लिए चेन्नई भेज दिया गया, जहां वे अब परेशानी का सामना कर रही हैं.

युवतियों के अनुसार, उन्हें जशपुर में सिलाई की ट्रेनिंग दी गई थी. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद प्लेसमेंट के नाम पर उन्हें चेन्नई भेजा गया. उनका दावा है कि वहां पहुंचने के बाद उन्हें बंधक जैसी स्थिति में रखा गया और घर वापस लौटने की इच्छा जताने पर उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग की गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवतियां अपनी परेशानी बताते हुए मदद की अपील करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है.

सीतापुर विधायक का संज्ञान
वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने तुरंत संज्ञान लिया है. युवतियों ने भी विधायक से संपर्क कर अपनी समस्या बताई और सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की है. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की है.  रामकुमार टोप्पो ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाए और युवतियों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी युवती के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी सुरक्षा पहली प्रायोरिटी है.

वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और युवतियों के आरोपों की जांच की जा रही है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्हें किस एजेंसी के जरिए चेन्नई भेजा गया था और उनके आरोपों में कितनी सच्चाई है. फिलहाल,  पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ambikapur,Surguja,Chhattisgarh

Source


Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *