जमानत पर छूटकर छुपा था गांजा तस्कर, लेकिन दिनदहाड़े अपराधियों ने किया किडनैप

Share This News

Last Updated:June 22, 2026, 10:08 IST

छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताकर चार बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर गांजा तस्कर गिरीश यादव का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. अपहृत व्यक्ति साल 2022 के 2 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में जमानत पर बाहर था.

पेंड्रा. छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मरवाही थाना क्षेत्र से फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक बड़े गांजा तस्कर को फिल्मी स्टाइल में किडनैप कर ले जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शनिवार की सुबह एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए चार हथियारबंद बदमाशों ने एक दुकान के भीतर घुसकर शातिर गांजा तस्कर गिरीश यादव का पिस्तौल की नोंक पर दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. घटना के वक्त बदमाशों ने खुद को बिलासपुर या स्थानीय क्राइम ब्रांच का बड़ा अधिकारी बताया और गिरीश को जबरन घसीटते हुए गाड़ी में बिठा लिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब घेराबंदी में जुट गई है.

घटना के बाद जब मरवाही पुलिस ने अपहृत गिरीश यादव की पृष्ठभूमि की पड़ताल की तो इस हाई प्रोफाइल अपहरण कांड में एक बड़ा आपराधिक मोड़ सामने आया, जिससे पता चला कि वह एक बहुत बड़ा गांजा तस्कर था, जिसे जिला पुलिस ने 25 अप्रैल 2022 को कारीआम गांव में एक 12 चक्का हाइवा गाड़ी से गिरफ्तार किया था. उस दौरान तस्करों ने गिट्टी के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर तस्करी करने का एक बेहद अनोखा और शातिर तरीका अपनाया था, जिसके बाद पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य का 22 क्विंटल 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया था. इस मामले में गिरीश यादव को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था और वह करीब एक साल पहले ही कोर्ट से जमानत पर छूटकर यहां छुपकर रह रहा था.

शनिवार सुबह करीब साढे दस से ग्यारह बजे के बीच जब चारों आरोपी तस्कर गिरीश को जबरन कार में बिठाकर ले जा रहे थे तो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ और उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की. कार के रुकते ही चालक ने अपनी गति थोड़ी धीमी की, लेकिन तभी पीछे की सीट पर बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से खुद को असली क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताया और सरकारी कार्रवाई का धौंस देकर अमरीश को चकमा दिया और मरवाही की ओर बेहद तेजी से भाग निकले. इस अपहरण कांड की जानकारी मिलते ही मरवाही थाना पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में जिले के सभी आंतरिक और बाहरी मार्गों पर सघन नाकेबंदी लागू कर दी गई.

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चारों बदमाशों के खिलाफ अपहरण और जालसाजी का संगीन मामला दर्ज कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय और स्थानीय साइबर सेल की टीमें भी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध चेहरों और गाड़ी के रूट मैप को खंगालने में जुटी हुई हैं ताकि आरोपियों की सही दिशा का समय रहते पता लगाया जा सके. इस मामले की जानकारी देते हुए जिले के एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच और गिरीश के पुराने तस्कर नेटवर्क को देखते हुए इस अपहरण के पीछे पैसों का कोई बड़ा लेनदेन या फिर गांजा तस्करों के बीच आपसी पुराना विवाद होने की गहरी आशंका जताई जा रही है.

About the Author

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Raipur,Raipur,Chhattisgarh

Source


Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *