Last Updated:June 22, 2026, 13:01 IST
Sleeper Cell Arrested In Akaltara: जांजगीर-चांपा पुलिस ने किरायेदार वेरिफिकेशन अभियान के दौरान पंजाब के 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसके मोबाइल से विदेशी संपर्कों और संदिग्ध डिजिटल एविडेंस मिलने का दावा है. आरोपी पर पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप है. इस मामले की जांच जारी है.
Sleeper Cell Arrested In Akaltara: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े स्लीपर सेल नेटवर्क से संपर्क होने का शक जताया जा रहा है. यह कार्रवाई जिले में किरायेदार वेरिफिकेशन अभियान के दौरान की गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम सेवक सिंह (23 साल) है, जो पंजाब के तरन तारण जिले का रहने वाला है. वह जांजगीर-चांपा के अकलतरा में किराए के मकान में रह रहा था. वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद जांच शुरू की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया.
जांच में उसके मोबाइल फोन से कई जरूरी डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया गया है. इनमें व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और विदेशी नंबरों से लगातार बातचीत शामिल है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के संपर्क पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य देशों के कुछ नंबरों से भी थे.
जरूरी जानकारी भेजी जाती थी बाहर
आरोप है कि वह इन कॉन्टेंटों के जरिए संवेदनशील जगहों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जानकारी बाहर भेज रहा था. इससे सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ है कि यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है. जांच में यह भी एंगल सामने आया है कि अगर उसे हथियार मिलते, तो टारगेट किलिंग जैसी गंभीर साजिश हो सकती थी.
पुलिस ने बताया कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता है बल्कि इसके पीछे एक पूरा नेटवर्क हो सकता है. इसलिए अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. इसके साथ ही अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है.
आरोपी से पूछताछ जारी
अकलतरा थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस जांच में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसियां भी शामिल हो गई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई टेनेंट वेरिफिकेशन ड्राइव के दौरान हुई और अब तक की बड़ी सफलताओं में से एक है. इससे यह भी साफ होता है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी और वेरिफिकेशन कितना जरूरी है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Janjgir-Champa,Chhattisgarh
